जीविका अधिकार केंद्र का चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जीविका अधिकार केंद्र जिला परियोजना समन्वयन इकाई द्वारा बेला मोड़ स्थित होटल श्यामा रिजेंसी में आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया

दरभंगा. जीविका अधिकार केंद्र जिला परियोजना समन्वयन इकाई द्वारा बेला मोड़ स्थित होटल श्यामा रिजेंसी में आयोजित चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को समाप्त हो गया. प्रशिक्षण में जिले के मनीगाछी, तारडीह सदर, हायाघाट, बहेड़ी, बेनीपुर, बिरौल सहित सुपौल जिले के छातापुर, बसंतपुर, प्रतापगंज और त्रिवेणीगंज के दीदी अधिकार केंद्र समन्वयक और संबंधित प्रखंडों के नोडल कर्मी शामिल रहे. डीपीएम डॉ ऋचा गार्गी ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, हिंसा एक विकट समस्या है. जीविका दीदी अधिकार केंद्र वन स्टॉप सेंटर के रूप में कार्य करेगा. वहां दीदियां स्थानीय स्तर पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का समाधान करेगी. आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन व अन्य संबंधित संस्थाओं के सहयोग से शिकायत का समाधान किया जायेगा. एसडीपी नरेश कुमार, संचार प्रबंधक राजा सागर आदि ने भी विचार रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >