Darbhanga news: नये साल पर प्रदर्शनी का दीदार करने उमड़े पुष्प प्रेमी

Darbhanga news:उत्तर बिहार उद्यान परिषद के तत्वावधान में लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में सजी फूलों की बगिया पुष्प स्नेहियों से गुलजार रही.

Darbhanga news: दरभंगा. उत्तर बिहार उद्यान परिषद के तत्वावधान में लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी परिसर में सजी फूलों की बगिया पुष्प स्नेहियों से गुलजार रही. गुरुवार को नये साल के अभिनंदन में घर से निकले लोगों के कदम पुष्प प्रदर्शनी की ओर से बढ़ रहे थे. यही वजह थी कि सुबह से ही लाइब्रेरी परिसर के बाहर प्रदर्शनी के भीतर प्रवेश के लिए कतार लग गयी. यह क्रम देर शाम तक चलता रहा. दोपहर बाद तो भीड़ इतनी बढ़ गयी कि सड़क पर जाम तक लग गया. उल्लेखनीय है कि परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन लाइब्रेरी परिसर में उल्लास के वातावरण में किया गया. पुष्प प्रेमियों ने बड़ी संख्या में इसमें हिस्सा लिया. रात आठ बजे इसके समापन से पूर्व भीड़ लगी रही. इस अवसर पर लोगों ने वहां सजे छोटे पौधों के गमले अपनी बगिया में सहेजने के लिए खरीदे. वहीं किंग ऑफ द शो, क्विन ऑफ द शो सहित अन्य पुरस्कार प्राप्त पौधों के सामने भीड़ अधिक नजर आयी. फूलों से बनी विभिन्न कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींचती रही. लोग इस नयनाभिराम दृश्य को अपने कैमरे में कैद भी करते रहे. सुखद पहलू यह रहा कि प्रदर्शनी में पहुंचने वाले लोगों में नई पीढ़ी की संख्या सर्वाधिक नजर आयी. बता दें कि ज्ञान और प्रतिभा को लेकर प्रतिष्ठित सांस्कृतिक रूप से संपन्न मिथिला के केंद्र कहे जाने वाले दरभंगा की ख्याति इस पुष्प प्रदर्शनी को लेकर भी है. इसके लिए समिति के पदाधिकारी महीनों पहले से प्रयासरत रहते हैं. इसमें आम से लेकर खास सभी पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >