Darbhanga News: महिला व उसकी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार

Darbhanga News:थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवक ने अपनी मां व बहन दोनों के फरार होने के संबंध में थाना में आवेदन दिया है.

Darbhanga News: मनीगाछी. थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवक ने अपनी मां व बहन दोनों के फरार होने के संबंध में थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि उनकी 41 वर्षीया मां व 18 वर्षीया बहन सकरी से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने निकली. दिल्ली में उसका बड़ा भाई रहता है, लेकिन 30 अगस्त को न दिल्ली पहुंची और न ही घर ही वापस आयी. संदेह होने पर वे लोग खोजबीन करने लगे. बताया कि उसकी मां व बहन से मधुबनी जिलान्तर्गत सकरी थाना क्षेत्र के नवादा महराजी टोल निवासी श्याम मुखिया का पुत्र श्रवण मुखिया अक्सर मोबाइल पर बात करता था. बड़े भाई ने श्रवण मुखिया को मोबाइल पर बात नहीं करने के लिए चेतावनी भी दी थी, बावजूद गुपचुप तरीके से बातें करता था. युवक ने अपनी मां और बहन को अनैतिक कार्य के लिए श्रवण मुखिया पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में कांड अंकित करने के बाद श्रवण मुखिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापना के लिए भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >