Darbhanga News: प्रसिद्ध कथावाचक बाबा के शिष्य पर दुष्कर्म की प्राथमिकी

Darbhanga News:बिरौल थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

Darbhanga News: दरभंगा. बिरौल थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इसे लेकर पीड़िता की मां ने एक स्थानीय बाबा, उनके शिष्य सहित सात -आठ लोगों पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. शिष्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आवेदिका का कहना है कि वर्तमान में वह सपरिवार रहती है. जब वह ड्यूटी से घर लौटी, तो पुत्री काफी बेचैन थी. पूछने पर बोली कि कथावाचक का बगल के कमरा में रहने वाला शिष्य उसके साथ दुष्कर्म करता था. इस वजह से वह गर्भवती हो गयी. गर्भवती होने की जानकारी होने पर उसने प्रसाद में दो गोली खिला दी थी. बेचैनी होने पर दोपहर में भी दो गोली खिला दी. आवेदिका का कहना है कि जब उसने कथावाचक के शिष्य को खोजा, तो वह अपने कमरे से गायब मिला. उसे खोजते हुए पहुंची वह कथावाचक की सेवा कर रहा था. हम लोगों को देखकर वह भागने लगा. उसे पकड़कर बाबा के पास लाया गया. आवेदिका के अनुसार बाबा के सामने आरोपित ने गलती स्वीकार की. कहा कि जैसा आपलोग कहियेगा वैसा ही करेंगे. आरोपित तथा कथावाचक के आश्वासन के बाद वे लोग लौट आये. कुछ दिन बाद कथावाचक के पास जाने पर कमरा में बैठा दिया गया. शाम के लगभग नौ बजे उनलोगों को एक दूसरे कमरे में बुलाया गया. वहां आरोपित भी मौजूद था. कथावाचक ने कहा कि सिर्फ बच्ची को यहां रहने दीजिए, आपकी समस्या का समाधान हो जायेगा. इसके कुछ देर बाद बोले कि समस्या का समाधान हो गया है. दोनों की शादी कर दिये हैं. इस पर एतराज जताने पर कथावाचक ने कहा कि हमको कानून मत सिखाओ. वहां से बाहर निकलने पर आठ-दस लोगों ने केस नहीं करने की धमकी दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >