Darbhanga : खलिहान में सो रहे किसान की विषैले जीव के काटने से मौत

चंदौना निवासी संजय ठाकुर की मौत गुरुवार त बारिश के दौरान किसी विषैले जीव के डंस लेने से हो गयी.

Darbhanga : जाले. सहसपुर पंचायत के वार्ड तीन चंदौना निवासी संजय ठाकुर की मौत गुरुवार त बारिश के दौरान किसी विषैले जीव के डंस लेने से हो गयी. परिजनों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. भाजपा कार्यकर्ता सह पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि संजय जानवरों व अनाजों की रखवाली के लिए रात में खलिहान में अकेले सोता था. गुरुवार की रात बारिश के दौरान बिछावन पर लेटे अवस्था में किसी विषैले जीव ने उसे डंस लिया. बारिश के बाद परिजन उसे देखने पहुंचे तो वह अचेतावस्था में लेटा हुआ था. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. परिजन जब तक उसे इलाज के लिए कहीं ले जाते, उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने इसकी सूचना मुखिया रामयाद महतो सहित अन्य को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >