Darbhanga News: सम्मानित किये गये विधानसभा चुनाव में बेहतर काम करने वाले कर्मी

Darbhanga News:विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को शनिवार को समाहरणालय में सम्मानित किया गया.

Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को शनिवार को समाहरणालय में सम्मानित किया गया. डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रड्डी ने प्रशस्ति पत्र देकर कर्मियों को सम्मानित किया. मौके पर डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन, कर्मियों के समर्पण, अनुशासन व टीमवर्क का परिणाम है. कर्मियों के योगदान की सराहना की. भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा व प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जतायी. एसएसपी रेड्डी ने कहा कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही. मौके पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बालेश्वर प्रसाद, एडीएम राजस्व मनोज कुमार, एडीएम विभागीय जांच राकेश कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, वरीय उपसमाहर्ता पवन कुमार यादव, उप निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >