खेत में नहीं पहुंचा बिजली कनेक्शन

प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग के तीन पावर स्टेशन पटनियां, इटवा शिवनगर के बराही व बिरौल बना दिये जाने के बावजूद किसानों के खेत में कनेक्शन नहीं पहुंचा है

बिरौल. प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग के तीन पावर स्टेशन पटनियां, इटवा शिवनगर के बराही व बिरौल बना दिये जाने के बावजूद किसानों के खेत में कनेक्शन नहीं पहुंचा है. आज भी कृषकों को निजी पंपसेटवालों से पटवन करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार पटनियां व इटवा शिवनगर विद्युत केंद्र में किसानों के खेतों के लिए 266 आवेदन प्राप्त हुए हैं, वहीं बिरौल के लिए 41 आवेदन मिले हैं. पटनिया, इटवा शिवनगर विद्युत केंद्र में तीन फीडर किसानों के लिए तथा चौथा फीडर ग्रामीणों के लिए बनाया गया है. इसी वर्ष सरकार ने किसानों को बिजली सेवा उपलब्ध कराने के लिए पंचायतों में शिविर लगाकर आवेदन लिया था, लेकिन अभीतक इस दिशा में धरातल पर पहल नजर नहीं आ रही है. इस संबंध से सहायक अभियंता प्रभाष चंद्र ने बताया कि पंचायत से आवेदन आये हैं. इसकी जांच के लिए एजेंसी को भेजा गया है. जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कनेक्शन दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >