बिजली के करेंट ने बुझा दिया घर का इकलौता चिराग

दरभंगा के मब्बी थाना क्षेत्र में बिजली के पोल में करंट उतरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की।

किशोर की मौत पर उबले ग्रामीणडीकेबीएम पथ को किया जाम

कई थाने की पुलिस पहुंची प्रतिनिधि, सदर.

मब्बी थाना क्षेत्र के शिवधारा-मोहम्मदपुर पथ स्थित हरपुर चौक के निकट मंगलवार सुबह बिजली की तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान हरपुर निवासी भुट्टू मांझी के इकलौते पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई. आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को रखकर सड़क को घंटों जाम किया. पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के साथ लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की. जानकारी केअनुसारा सुबह सुजीत में शौच के लिए घर से निकला था. हरपुर चौक से दक्षिण स्थित एक चाय-नाश्ते की दुकान के बगल से पीछे बगीचे की ओर जा रहा था. वह दुकान के सामने रोशनी के लिए लगाए गए लोहे के पोल में प्रवाहित बिजली के करंट की चपेट में आ गया. झुलसने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों की नजर शव पर पड़ी. शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और घटना की सूचना परिजनों को दी.

बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम

बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इकलौते पुत्र की मौत से मां-बाप बदहवास हो गए. उनका विलाप देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई

.

पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बांस-बल्ला लगाते हुए शिवधारा-मोहम्मदपुर मार्ग जाम कर दिया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग लोग कर रहे थे. सूचना मिलते ही मब्बी थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. भालपट्टी, केवटी एवं विश्वविद्यालय थाना की पुलिस भी पहुंची. सरपंच रामबाबू दास, पूर्व प्रखंड प्रमुख शंभू साह, पप्पू ठाकुर, बबलू झा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदार ने लोहे के पोल में बिजली का तार जोड़ रखा था. इसी स्थान पर कुछ समय पहले एक वृद्ध महिला भी करंट की चपेट में आ गई थी. उस समय ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था को तत्काल ठीक कराने की हिदायत दी थी. लेकिन, लापरवाही जारी रही. पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. स्थानीय स्तर पर दुकानदार और पीड़ित परिवार के बीच समझौते की भी चर्चा है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का दाहसंस्कार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashok kumar jha

Published by: Prabhat kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >