Darbhanga News: सदर. डीकेबीएम पथ पर छोटकी मखनाही गांव के पास गुरुवार शाम सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हो गई. मृतक की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के बहुआरा निवासी मो. मतिउर रहमान के 55 वर्षीय पुत्र मो. जशीम के रूप में हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जशीम सड़क पर पैदल जा रहे थे. तभी छोटकी मखनाही के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोग सहित प्रमुख उदय कुमार सहनी व सरपंच अरमान खान मौके पर पहुंचे. घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच ले गये. वहां उपचार के क्रम में अधेड़ की मौत हो गई. घटना की सूचना पर मब्बी थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल का मुआयना किया. जांच शुरू कर दी. पुलिस ने परिजनों को सूचना दी. परिवार के लोग डीएमसीएच पहुंचे. हादसे से परिजनों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
