मुंबई के लिए दो घंटे तो हैदराबाद के लिए एक घंटा विलंब से रवाना हुआ विमान

दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को विभिन्न रूट पर विमानों का परिचालन विलंब से हुआ.

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को विभिन्न रूट पर विमानों का परिचालन विलंब से हुआ. जानकारी के अनुसार मुंबई की फ्लाइट के लिये यात्रियों को करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा. जहाज यहां से नियत समय सुबह 10.50 के बजाय दोपहर करीब 12.30 बजे यहां से रवाना हुआ. वहीं हैदराबाद रूट पर एक घंटा लेट से दोपहर 02.55 बजे की जगह दोपहर के बाद करीब 03.42 बजे टेक ऑफ किया. वहीं दिल्ली रूट पर संचालित विमान संख्या एसजी 8496 शाम 04.58 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इसका नियत समय अपराह्न 03.45 बजे निर्धारित है. फ्लाइट के संचालन में देरी से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. आज यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर फ्लाइटों का आवागमन हुआ. दिल्ली रूट पर सामान्य रूप से दो जोड़ी विमानों का संचालन किया गया. दरभंगा एयरपोर्ट से 10 जहाजों का आना-जाना हुआ, जिसमें 1269 यात्रियों ने सफर किया. मंगलवार को आठ विमानों से 1035 पैसेंजरों ने सफर किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >