सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

फेकला थाना क्षेत्र के पिंगी गांव निवासी 24 वर्षीय मो. शहाबुद्दीन की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी.

दरभंगा. फेकला थाना क्षेत्र के पिंगी गांव निवासी 24 वर्षीय मो. शहाबुद्दीन की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. बेंता थाना पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक से गांव जा रहा था. इसी क्रम में दूसरी बाइक से टक्कर हो गयी. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों द्वारा इलाज के लिये डीएमसीएच लाया गया. बताया गया कि चिकित्सा प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व ही युवक ने दम तोड़ दिया. घटना से परिजनों में मातम पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >