Darbhanga news: दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बने डॉ यूसी झा

Darbhanga news:स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में दो वरिष्ठ चिकित्सकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

Darbhanga news: दरभंगा. स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में दो वरिष्ठ चिकित्सकों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. इस संबंध में विभागीय अधिसूचना जारी कर दी गयी है. अधिसूचना के अनुसार औषधि विभाग के प्राध्यापक डॉ उमेश चंद्र झा को दरभंगा मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनाया गया है. वहीं सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ जगदीश चंद्र को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है. दोनों चिकित्सकों को यह अतिरिक्त प्रभार अगले आदेश तक सौंपा गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अधिसूचित प्राचार्य एवं अधीक्षक को वित्त विभाग की अधिसूचना के आलोक में संस्थान के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की शक्तियां भी प्राप्त होंगी. साथ ही संबंधित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पूर्व में कार्यरत प्राचार्य अथवा अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वे विधिवत रूप से प्रभार हस्तांतरण सुनिश्चित करें. अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्राचार्य अथवा अधीक्षक पद पर अधिसूचित चिकित्सक शिक्षक अपने मूल विभाग के विभागाध्यक्ष के प्रभार में नहीं रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >