दरभंगा: लनामिवि पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग के नये अध्यक्ष बने डॉ गजेंद्र प्रसाद

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग को डॉ गजेंद्र प्रसाद के रूप में नए विभागाध्यक्ष मिल गए हैं. उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया और NEP-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ज़ोर देने की बात कही.

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (लनामिवि) के पीजी वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष पद का कार्यभार डॉ गजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को संभाल लिया. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के आलोक में उन्होंने निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ सविता वर्मा से पदभार ग्रहण किया.

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ गजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विभाग में शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी और छात्र-छात्राओं के बीच बिना किसी भेदभाव के समरस वातावरण में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा दिया जायेगा. उन्होंने शोध कार्यों को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही.

NEP-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर

डॉ गजेंद्र प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध के माध्यम से विभाग को उच्च स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जायेगा. विभाग में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ शोध कार्यों को भी गति देने पर विशेष ध्यान रहेगा.

पाग-चादर व बुके देकर किया स्वागत

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर विभागीय शिक्षकों, कर्मचारियों, पदाधिकारियों, शोधार्थियों और छात्र-छात्राओं ने डॉ गजेंद्र प्रसाद का पाग, चादर, फूलमाला और बुके देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया.

इस दौरान निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ सविता वर्मा के तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना की गयी और उन्हें बधाई दी गयी.

कार्यक्रम में डॉ विद्यानाथ झा, प्रो. सूर्य नारायण चौधरी, प्रो. अजय नाथ झा, प्रो. विजय कुमार यादव, प्रो. मुनेश्वर यादव, प्रो. नौशाद आलम, प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ आरती साह, डॉ आरएन चौरसिया, डॉ दीपक कुमार, डॉ महेश प्रसाद यादव, डॉ नंदकिशोर झा, डॉ एसएन राय, डॉ शाहनवाज जमील, डॉ आरएन झा, डॉ अंकित कुमार, डॉ अनिन्द्र शर्मा और डॉ उमाकांत पासवान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

दरभंगा: अब खाद के लिए नहीं लगानी होगी लंबी कतार, ऑनलाइन बुकिंग के बाद QR कोड से मिलेगा उर्वरक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pravin kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >