Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी. एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को वार्ड पार्षद गौतम प्रसाद सिंह के धबोलिया स्थित आवास पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें आगामी 19 सितंबर को प्रस्तावित एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गयी. जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल ने कहा कि यह सम्मेलन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन की मजबूती का परिचायक होगा. इसमें बड़ी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी तथा आम जनता शामिल होंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत और गांव स्तर तक संपर्क अभियान चलाने की अपील की. कहा कि एनडीए की सरकार ने विकास के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाना ही इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है. वहीं विधायक अमन भूषण हजारी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया. मौके पर जदयू के जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान, हम के जिलाध्यक्ष मनोज सदा, युवा जदयू प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, रोशन कुमार राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार कुमार राय, लोजपा आर महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष सिकेन्दर यादव, कामरान खां, संजीव झा आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
