दरभंगा. लनामिवि के स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष पद का कमान डॉ प्रियंका राय ने शुक्रवार को संभाल ली. उन्होंने कुलसचिव डॉ अजय कुमार पंडित के समक्ष योगदान दिया. स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार यादव ने उन्हें प्रभार सौंपते हुए विश्वास जताया कि वे स्नातकोत्तर क्रीड़ा परिषद् की उपलब्धियों से विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेंगी. छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में समर्पित भाव से प्रयास करेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
