डीएमसीएच में अल्ट्रासाउंड के नाम पर 1500 रुपये की ठगी, मोबाइल पेमेंट से पकड़ा गया आरोपी

दरभंगा के DMCH में अल्ट्रासाउंड के नाम पर एक व्यक्ति ने मरीज के परिजनों से 1500 रुपये ठग लिए. बिचौलिये को मोबाइल पेमेंट से पकड़ा गया और पुलिस को सौंप दिया गया.

दरभंगा: डीएमसीएच में अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर एक बिचौलिया द्वारा मरीज के परिजन से 1500 रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है. जांच नहीं होने पर परिजन ने अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों से इसकी शिकायत की. इसके बाद मोबाइल से भेजे गये पैसे के आधार पर आरोपी की पहचान की गयी. संबंधित व्यक्ति को किसी तरह अस्पताल बुलाया गया और पकड़कर बेंता थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

अल्ट्रासाउंड जल्द कराने का दिया भरोसा

जानकारी के अनुसार, दूसरे जिले से एक बच्चा इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचा था. चिकित्सक की सलाह पर बच्चे का अल्ट्रासाउंड कराया जाना था. इसी दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद एक व्यक्ति ने बच्चे के परिजन को अपने विश्वास में ले लिया. उसने अल्ट्रासाउंड जल्द कराने का भरोसा दिलाया और इसके एवज में परिजन से 1500 रुपये ले लिये.

परिजन ने आरोपित के बताये अनुसार मोबाइल के माध्यम से रुपये भेज दिये. रुपये लेने के बाद भी बच्चे का अल्ट्रासाउंड नहीं कराया गया. काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब परिजन को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों को पूरे मामले की जानकारी दी.

मोबाइल पेमेंट से हुई आरोपी की पहचान

शिकायत मिलने के बाद मोबाइल से किये गये भुगतान की जांच की गयी. परिजन के मोबाइल से भेजी गयी राशि के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान की गयी. इसके बाद उससे संपर्क कर उसे किसी तरह अस्पताल परिसर बुलाया गया.

अस्पताल पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों ने उससे पूछताछ की. मामला सत्य पाये जाने के बाद उसे पकड़कर बेंता थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

यह भी पढ़ें

National Lok Adalat में ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका, जानें कहां और कैसे होगा निस्तारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार मिश्रा

अजय कुमार मिश्रा पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. स्वास्थ्य, एयरपोर्ट, परिवहन, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग इनकी पहचान है. आम जनजीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना इनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >