DMCH Darbhanga: डीएमसीएच दरभंगा की ओपीडी में आज कौन से डॉक्टर बैठेंगे? लिस्ट देखिए

DMCH Darbhanga: दरभंगा के डीएमसीएच में 22 मई के लिए ओपीडी का रोस्टर जारी. मेडिसिन, सर्जरी, शिशु रोग से लेकर नेत्र और चर्म रोग विभाग तक, जानें आज कौन से डॉक्टर करेंगे इलाज…

DMCH Darbhanga: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) प्रबंधन ने 22 मई के लिए बाहृय रोगी विभाग (ओपीडी) का रोस्टर जारी कर दिया है. इलाज के लिए अस्पताल जाने वाले मरीज घर से निकलने से पहले अलग-अलग विभागों में तैनात डॉक्टरों की लिस्ट यहाँ चेक कर सकते हैं, ताकि उन्हें ओपीडी में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

जनरल मेडिसिन, सर्जरी और शिशु रोग विभाग

  • मेडिसिन विभाग: मेडिसिन ओपीडी में डॉ एसएन झा मरीजों की जांच करेंगे.
  • सर्जरी विभाग: सर्जरी ओपीडी में मरीजों को देखने के लिए डॉ जयकांत पासवान अपनी सेवा देंगे.
  • शिशु रोग विभाग: बच्चों के इलाज के लिए डॉ के के झा ओपीडी में मौजूद रहेंगे.

हड्डी, स्त्री रोग और अन्य विशेष विभाग

  • ऑर्थोपैडिक (हड्डी रोग): हड्डी से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉ गोविन्द मोहन जी मरीजों का इलाज करेंगे.
  • गायनी (स्त्री रोग): महिला मरीजों के इलाज और परामर्श के लिए डॉ विभा झा तैनात रहेंगी.
  • नेत्र विभाग: आंखों से जुड़ी समस्याओं की जांच डॉ रंधीर कुमार करेंगे.
  • इएनटी विभाग: कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉ ओजैर उपलब्ध रहेंगे.
  • स्कीन एंड भीडी (चर्म रोग): त्वचा संबंधी रोगों के लिए डॉ सुधीर कुमार गुप्ता अपनी ड्यूटी पर रहेंगे.

जरूरी सलाह: ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को समय पर रजिस्ट्रेशन काउंटर से पर्चा कटवाना अनिवार्य होगा. प्रबंधन ने सभी मरीजों से अस्पताल परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >