DMCH में ऑपरेशन के दौरान पेट में छोड़ा टेट्रा, मरीज की जान से हुआ खिलवाड़

DMCH: दरभंगा के डीएमसीएच में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां के स्त्री रोग विभाग के डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान मरीज के पेट में ही टेट्रा छोड़ दिया.

DMCH: उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर पेट में टेट्रा (कपड़ा) छोड़ दिया. एक महीने तक लगातार तकलीफ सहने के बाद मरीज के जख्म में पस आ गया और हालत बिगड़ गई. इसके बाद जब ड्रेसिंग की गई तो ऑपरेशन वाली जगह टेट्रा दिखाई दिया. ड्रेसर ने टेट्रा को निकाला और इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया. विडियो सामने आने के बाद से ही भारी हंगामा मच गया है और DMCH में डॉक्टरों की लापरवाह कार्यशैली सबके सामने आ गई है.

क्या बोले मरीज के पति

घटना के संबंध में मरीज अंजली कुमारी (24) के पति शिवम ठाकुर ने बताया कि आठ अक्टूबर को DMCH में ऑपरेशन कर प्रसव हुआ. 14 अक्टूबर को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया. घर आने के बाद से ही अंजली की तकलीफ घटने के बजाए बढ़ती जा रही थी. ऑपरेशन वाला भाग धीरे-धीरे घाव में बदल गया और पस हो गया. फिर घाव की ड्रेसिंग के दौरान महिला के पेट से 40 दिन बाद टेट्रा निकाला गया.

अंजली के पति शिवम ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा, “8 अक्टूबर को डीएमसीएच में ऑपरेशन से लड़का हुआ. ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने मरीज के पेट के अंदर टेट्रा छोड़ दिया. जिसके कारण लगातार मरीज को परेशानी हो रही थी और 40 दिन के बाद टेट्रा को बाहर निकाला है. इस बात की जानकारी बीती रात गांव में डॉक्टर द्वारा ड्रेसिंग के दौरान मिली. घाव की सफाई के दौरान पेट के अंदर से उजले रंग का कुछ दिखा. इसके बाद टेट्रा बाहर निकला. जिसका हमलोगों ने वीडियो भी बनाकर रखा है.”

डीएमसीएच अधीक्षक अल्का मिश्रा क्या बोलीं

इस मामले पर डीएमसीएच अधीक्षक अल्का मिश्रा ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान साफ सफाई के लिए छोटा सा टुकड़ा टेट्रा का होता है. जिसे सर्जरी के दौरान डॉक्टर ब्लीडिंग को साफ करने के लिए उपयोग में लाते हैं. यह मानवीय भूल हो सकती है. उससे हम इंकार नहीं कर सकते हैं. लेकिन क्या हुआ, नहीं हुआ, यह जांच का विषय है. जांच के बाद ही परिजन के आरोप की सत्यता का पता चल पाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे करा सकेंगे जमीन के लगान का भुगतान, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >