Darbhanga News: जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को जिला अतिथि गृह परिसर में निर्माणाधीन नए भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अभियंताओं से निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की.
गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यपालक अभियंता एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिया कि भवन निर्माण का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ कराया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए, ताकि भवन का उपयोग समय पर शुरू किया जा सके.
