छात्रों को प्रदर्शन से दूर रहने की नसीहत, DM बोले- FIR हुई तो करियर पर पड़ेगा असर

दरभंगा में विरोध प्रदर्शनों के बीच जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा और शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के लिए अहम बैठक बुलाई है. डीएम ने कोचिंग संस्थानों से छात्रों को प्रदर्शनों से दूर रहने की अपील की है.

Darbhanga Protest: दरभंगा में विरोध-प्रदर्शनों के बीच जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है. इसी कड़ी में समाहरणालय में डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी की संयुक्त अध्यक्षता में निजी कोचिंग संस्थानों के संचालकों, अंबेडकर छात्रावास के अधीक्षकों, छात्र प्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक हुई. बैठक में छात्रों की सुरक्षा, शैक्षणिक माहौल बनाए रखने और कानून-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई.

छात्रों को प्रदर्शन से दूर रखने की अपील

बैठक में डीएम कौशल कुमार ने सभी कोचिंग संचालकों से अपील की कि वे अपने यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मौजूदा विरोध-प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने की सलाह दें. उन्होंने कहा कि छात्रों का मुख्य लक्ष्य पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होनी चाहिए. किसी भी भ्रामक सूचना या उकसावे में आने से बचना जरूरी है.

असामाजिक तत्व छात्रों को कर रहे गुमराह

डीएम ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व विरोध-प्रदर्शनों की आड़ में छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे समय में कोचिंग संस्थानों और छात्रावास प्रबंधन की जिम्मेदारी अभिभावक जैसी है. उन्होंने संचालकों से कहा कि वे छात्रों को सही मार्गदर्शन दें और अफवाहों से दूर रहने के लिए लगातार जागरूक करें.

32 लोगों पर FIR, करियर पर पड़ सकता है असर

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है. उन्होंने जानकारी दी कि पिछले दिन हुए प्रदर्शन के मामले में 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें अधिकांश छात्र हैं. डीएम ने चेतावनी दी कि किसी भी छात्र पर आपराधिक मामला दर्ज होने से आगे चलकर उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरी, पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं में गंभीर परेशानी हो सकती है. उन्होंने कोचिंग संस्थानों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने का भी निर्देश दिया.

एसएसपी ने अफवाहों से बचने की दी सलाह

बैठक में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि छात्र और आम लोग किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें. यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में निःशुल्क एंबुलेंस सेवा के नाम पर अवैध वसूली, मरीजों से वसूले जा रहे 300 से 500


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish Kumar

26 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है. ये पत्रकारिता के बदलते स्वरूप को समय की मांग समझते हैं, जबकि प्रिंट को उसकी मूल आत्मा मानते हैं. साहित्य, संस्कृति, कला तथा खेल गतिविधियों में इनकी विशेष अभिरुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >