Darbhanga : विचाराधीन बंदियों से वकालतनामा पर अंगूठे का निशान लगाने में परेशानी

दरभंगा मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदियों से वकालतनामा पर अंगूठे का निशान लगवाकर लाने में काफी कठिनाई हो रही है.

दरभंगा. दरभंगा मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदियों से वकालतनामा पर अंगूठे का निशान लगवाकर लाने में काफी कठिनाई हो रही है. इस कारण जमानतीय दफा में जेल में बंद लोगों का जमानत आवेदन न्यायालय में दाखिल नहीं हो पा रहा है. शुक्रवार को बहेड़ी थाना क्षेत्र के नौडेगा निवासी रुबी देवी ने जिला दण्डाधिकारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव को आवेदन देकर बंदियों का वकालतनामा ससमय नहीं उपलब्ध कराने की जांच कर दोषी जेल कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता रुबी ने आवेदन में कहा है कि एक नालिसी में जमानतीय धारा से संबंधित मामले में उसके पति प्रमोद महतो न्यायिक अभिरक्षा में 26 दिसंबर से काराधीन हैं. जमानत के लिए न्यायालय में आवेदन दाखिल करने हेतु उनके अंगूठे की निशान के लिए 31 दिसंबर को वकालतनामा जेल में जमा की. वकालतनामा 02 जनवरी को भी जेल कर्मियों ने उपलब्ध नहीं कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >