Darbhanga: बहेड़ी में माता के भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न पूजा पंडाल समेत देवी मंदिरों में माता के पंचम स्वरूप की पूजा-अर्चना की गयी.

बहेड़ी. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को विभिन्न पूजा पंडाल समेत देवी मंदिरों में माता के पंचम स्वरूप की पूजा-अर्चना की गयी. जगह-जगह आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया जा रहा है. माता के भक्तिगीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. पघारी दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य व आकर्षक पंडाल निर्माण कराया गया है. साथ ही मेले की तैयारी में पूजा कमेटी के सदस्य जुटे हैं. प्रतिदिन शाम को माता को संध्या आरती दिखाने श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी ने बताया कि पघारी सहित अगल-बगल के गांव बघरा, सिमरी, सीमा आदि गांवों में मेले की तैयारी जोरशोर से की जा रही है. मेले में सुरक्षा को लेकर गांव की नवयुवकों को विशेष रूप से लगाया गया है. बहेड़ी बाजार, सनखेरहा, रमौली, कठराही, समधपुरा, बघौनी, हावीडीह, बलिगाव, बघौल, महुली, सुसारी, सलहा, कुशियांम आदि जगहों पर दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय है. थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि शांतिपूर्वक माहौल में पूजा हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >