राम नामधुन पर झूमते रहे श्रद्धालु

रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड में उत्सवी महोत्सव का माहौल रहा.

बेनीपुर (दरभंगा) . रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड में उत्सवी महोत्सव का माहौल रहा. प्रत्येक मंदिर मठ से लेकर व्यक्तिगत घर-दरवाजे तक रामनवमी पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया. इस क्रम में बजरंगबली का ध्वजारोहण धूमधाम से किया गया. कई स्थानों पर भव्य शोभा यात्रा भी निकल गई. इसमें खासकर प्रखंड क्षेत्र के पोहद्दी पश्चिमी पंचायत के आजाद चौक अवस्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकली गयी. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भागवा ध्वज के साथ ट्रॉली पर बजाए जा रहे रामनाम धुन के बीच नाचते-गाते हुए नगर परिक्रमा की. इस दौरान स्थानीय प्रशासन मुस्तैदत रहा. ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक काम्या मिश्रा के विशेष निर्देश पर काफी संख्या में पुलिस बल को शोभायात्रा के साथ लगाया गया था. आधा दर्जन ड्रोन कैमरों से भी शोभायात्रा की निगरानी की जा रही थी. इसमें दंडाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार, अंचल अधिकारी अश्विनी कुमार, थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, अलीनगर थानाध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक बसंत कुमार, निलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला पुलिस बल शामिल थे. इसकी निगरानी ग्रामीण आरक्षी अधीक्षक मिश्रा स्वयं कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >