Darbhanga : पट खुलते ही शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा के दर्शन-पूजन को उमड़े श्रद्धालु

पत्रिका प्रवेश पूजन के साथ देवी दुर्गा का पट शुक्रवार को खुल गया.

Darbhanga : दरभंगा. पत्रिका प्रवेश पूजन के साथ देवी दुर्गा का पट शुक्रवार को खुल गया. भगवती के दर्शन-पूजन के लिए भक्त पूजा पंडालों में उमड़ पड़े. इसे लेकर शहर के चूनाभट्ठी, हसन चक, सैदनगर, चट्टी चौक, ओझौल, खराजपुर सहित अन्य पूजा पंडाल देर रात तक भक्तों से जगमगाते रहे. इधर इस अवसर पर महिला श्रद्धालुओं ने माता का खोइंछा भरा. सुबह से ही भक्तों का उत्साह चरम पर नजर आ रहा था. स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजन कर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया. इसके बाद निकट के पूजन स्थल पर माता के दर्शन-पूजन के लिए निकल पड़े. फूल-बेल पत्र, अक्षत, चंदन, धूप-अगरबत्ती आदि से पूजा की. सपरिवार कृपा बनाये रखने की माता से आशीर्वाद मांगा. वहीं महिला भक्तों ने अरवा चावल, दूभि, हल्दी, सुपाड़ी, फल, मिठाई आदि से खोइंछा भरा.खराजपुर में ग्रामीणों के सहयोग से हो रही पूजा में राम कथा पर प्रवचन चित्रकूट से आए कथावाचक निशी सिंह चौहान ने किया. मौके पर आयोजन समिति में अध्यक्ष डॉ गोविंद झा, सचिव राजकुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष कौशल किशोर मिश्र, संयोजक सह मुखिया प्रतिनिधि अभय नाथ मिश्र आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DIGVIJAY SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >