संदिग्ध स्थिति में ससुराल आये युवक की मौत, पाइप से झूलते मिला शव

अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के अकराहा गांव स्थित ससुराल आए 26 वर्षीय युवक का शव पाइप से झूलते मिला.

हायाघाट. अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के अकराहा गांव स्थित ससुराल आए 26 वर्षीय युवक का शव पाइप से झूलते मिला. यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गयी. जानकारी के अनुसार ससुराल आये एक युवक का शव शुक्रवार की दोपहर ससुराल स्थित करकट के नवनिर्मित मकान में पंखा के पाइप में गमछा के फंदे से झूलता पाया गया. सूचना पर पहुंची एपीएम थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना क्षेत्र के धनुगांव निवासी उपेंद्र मुखिया के पुत्र बैद्यनाथ मुखिया के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >