बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत

बिजली तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई.

घनश्यामपुर. थाना क्षेत्र के पोहद्दी बेला स्थित यादव टोला कारोबाबा स्थान के निकट बिजली तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक टोला निवासी सत्यनारायण यादव का पुत्र पवन कुमार यादव बताया गया है. वह सिर पर घास की बोरा लेकर जैसे ही घर के मुख्य द्वार पर प्रवेश कर रहा था कि पूर्व से ही बिजली पोल से आ रहे लटके तार की चपेट में आ गया. इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक दो भाई में सबसे छोटा था. उसे एक पुत्र और एक पुत्री है. मौके पर सरपंच प्रतिनिधि महानन्द कुमार देव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए थाना औऱ बिजली विभाग के पदाधिकारी की इसकी सूचना दी. इधर सूचना प्राप्त होते ही घनश्यामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >