Darbhanga News: जिले के 774 विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा अपलोड नहीं

Darbhanga News:जिले में यू-डायस प्राप्त 3273 सरकारी व निजी विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं का अपडेट डाटा पोर्टल पर प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में अपलोड किया जाना है.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले में यू-डायस प्राप्त 3273 सरकारी व निजी विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं का अपडेट डाटा पोर्टल पर प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में अपलोड किया जाना है. इसमें वर्तमान स्थिति यह है कि 774 विद्यालयों में पदस्थापित शिक्षकों का अपडेट डाटा अभी तक अपलोड नहीं है. इनमें निजी विद्यालयों की संख्या सबसे अधिक है. इसका खुलासा पोर्टल पर उपलब्ध डाटा कैप्चर फॉर्मेट (डीसीएफ ) से हुआ है. डीसीएफ के अनुसार कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड क्षेत्र में यू-डाएस प्राप्त 90 विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षकों का डाटा शत-प्रतिशत अपलोड कर दिया गया है. वहीं इसे अपलोड करने में जिला में सबसे सुस्त गति मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र की है. इस क्षेत्र में 210 सरकारी व निजी विद्यालय संचालित हैं. इसमें 182 विद्यालयों ने अभी तक शिक्षकों का अपडेट डाटा अपलोड नहीं किया है. जिला सर्व शिक्षा संभाग ने यू-डायस प्राप्त विद्यालयों को एक सप्ताह के अंदर शिक्षकों का अपडेट से संबंधित डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया है, ताकि पता चल सके कि वर्तमान में शिक्षक किस जिला, किस प्रखंड, किस पंचायत व किस गांव के विद्यालय में पदस्थापित हैं. डाटा अपडेट नहीं होने की वजह से पता ही नहीं चल पाता है कि पदस्थापित शिक्षकों की वर्तमान स्थिति क्या है.

प्रखंड – स्कूल – अपडेट नहीं – अपडेट

कुशेश्वरस्थान पूर्वी – 127 – 112 – 015मनीगाछी – 210 – 182 – 028सिंहवाड़ा – 221 – 106 – 115हायाघाट – 129 – 054 – 075जाले – 232 – 072 – 160गौड़ाबौराम – 124 – 031 – 093बिरौल – 212 – 042 – 170ग्रामीण – 245 – 048 – 197बहेड़ी – 246 – 041 – 205किरतपुर – 069 – 011 – 058बेनीपुर – 212 – 025 – 187अलीनगर – 116 – 010 – 106तारडीह – 122 – 010 – 112केवटी – 231 – 013 – 218हनुमाननगर – 128 – 004 – 124बहादुरपुर – 209 – 006 – 203नगर – 219 – 005 – 214घनश्यामपुर – 131 – 002 – 129कुशेश्वरस्थान – 090 – 000 – 090

कहते हैं अधिकारी

फाइल प्रोफाइल शिक्षक की पेशेवर यात्रा व विशेषज्ञ का एक पूरा चित्र प्रस्तुत करता है. यह शिक्षक के करियर के विकास और नियोजन में सहायक होता है. डाटा अपडेट नहीं होने की वजह से पता ही नहीं चल पाता है कि पदस्थापित शिक्षकों की वर्तमान स्थिति क्या है. एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश संबंधित विद्यालय को दिया गया है.

-संजय कुमार, डीपीओ एसएसए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >