Darbhanga News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब नरकटियागंज तक जाएगी दरभंगा-रक्सौल मेमू ट्रेन

Darbhanga News:रेलवे ने यात्रियों को तोहफा देते हुए दरभंगा-रक्सौल मेमू ट्रेन का परिचालन नरकटियागंज तक बढ़ा दिया है. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू अब सिकटा तक जाएगी, जिससे उत्तर बिहार के रेल यात्रियों को सीधा फायदा होगा.पढे़ं पूरी खबर…

Darbhanga News: रेल यात्रियों के लिए पूर्व मध्य रेल की ओर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दरभंगा से रक्सौल जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन के रूट में बड़ा विस्तार किया है. अब गाड़ी संख्या 63373/74 दरभंगा-रक्सौल मेमू ट्रेन रक्सौल तक ही नहीं, बल्कि सीधे नरकटियागंज तक जाएगी. इसके साथ ही रेल मंडल ने गाड़ी संख्या 63313/14 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू ट्रेन का परिचालन विस्तार भी सिकटा स्टेशन तक करने का निर्णय लिया है. रेलवे के इस कदम से रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दरभंगा से शाम में खुलकर के बाद नरकटियागंज पहुंचेगी ट्रेन

समस्तीपुर रेल मंडल से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, दरभंगा-रक्सौल-नरकटियागंज मेमू ट्रेन का परिचालन विस्तार प्रभावी कर दिया गया है. समय सारणी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 63373 दरभंगा से अपने निर्धारित समय शाम 6.45 बजे रवाना होगी और रात 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी. इसके बाद रक्सौल से यह ट्रेन रात 11.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी और आधी रात को 12.06 बजे भेलवा, 12.20 बजे सिकटा, 12.30 बजे मर्जदवा और 12.40 बजे गोखुला स्टेशन पर रुकते हुए देर रात 01.55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी.

नए रूट और समय पर चलेगी ट्रेन

वापसी दिशा में यह ट्रेन 19 मई मंगलवार से नए शेड्यूल के अनुसार चलेगी. गाड़ी संख्या 63374 नरकटियागंज-रक्सौल-दरभंगा मेमू ट्रेन नरकटियागंज से देर रात 02.35 बजे खुलेगी. इसके बाद यह ट्रेन 02.50 बजे गोखुला, रात 03.00 बजे मर्जदवा, 03.10 बजे सिकटा और 03.26 बजे भेलवा स्टेशन पर रुकते हुए सुबह 03.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी. रक्सौल स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 04.00 बजे आगे दरभंगा के लिए प्रस्थान करेगी और अपने पूर्व निर्धारित समय व ठहराव के अनुसार सुबह 08.45 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी.

दरभंगा से नवेन्दु की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >