दरभंगा के हर आंगनबाड़ी केंद्र पर लगाए जाएंगे पौधे, इस पहल से बढ़ते प्रदूषण में आएगी कमी

Darbhanga News: दरभंगा जिला में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान सह पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए आइसीडीएस डीपीओ चांदनी सिंह ने शनिवार को समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दरभंगा के हर आंगनबाड़ी केंद्र पर पौधारोपण किया जाएगा.

Darbhanga News: दरभंगा जिला में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान सह पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए आइसीडीएस डीपीओ चांदनी सिंह ने शनिवार को समाहरणालय परिसर में पौधारोपण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश भर में एक पेड़ मां के नाम अभियान को चलाया है. अभियान के तहत जिले में लाखों पेड़ लगाए जाएंगे.

पौधा लगाने वाले की अपनी मां की स्मृति हमेशा ताजा रहेगी. उन्होंने कहा कि आम जन के सहयोग से ही सरकार किसी अभियान को सफल बना सकती है. प्रत्येक नागरिक को एक पौधा अपनी मां के नाम लगाना चाहिए.

Also Read: आज जदयू में शामिल होंगे पूर्व मंत्री श्याम रजक, मिलन समारोह में लेंगे पार्टी की सदस्यता

बढ़ते प्रदूषण से वन संपदा हो रही है कम

बता दें कि डीपीओ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन तथा बढ़ते प्रदूषण के कारण वन संपदा कम होती जा रही है. इस कारण धरती पर कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि आइसीडीएस की ओर से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक-एक पौधे लगाए जाएंगे. जिससे वातावरण स्वच्छ रहेगा. प्रदूषण में कमी आएगी.

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेड़ लगाने से वहां का वातावरण शुद्ध रहेगा. इस पहल से वन संपदा में बढ़ोतरी होगी. साथ ही एक से 30 सितम्बर तक पोषण माह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदर, बहादुरपुर, जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार, वन स्टॉप सेंटर की अजमतुन निशा आदि शामिल थे.

हरियाणा में अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 8 October को आएंगे रिजल्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >