Darbhanga News: अगले महीने बंटेगा एक हजार करोड़ से अधिक का ऋण, ऑन द स्पॉट मिलेगा लोन

Darbhanga News: दरभंगा में 18 और 19 नवंबर को क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. दरभंगा के कार्यक्रम में खुद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहेंगी. इस कार्यक्रम में एक हजार करोड़ से अधिक का ऋण वितरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है.

Darbhanga News: ऋण लेने के इच्छुक लोगों को ऑन द स्पॉट ऋण वितरण के लिए केंद्र सरकार क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम चला रही है. इसके तहत केंद्रीय मंत्री और अधिकारी राज्य सरकार के सहयोग से देश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर ऋण का वितरण करते हैं. इस कड़ी में अगला क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम दरभंगा में 18 और 19 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है. दरभंगा के कार्यक्रम में खुद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहेंगी. इस कार्यक्रम में एक हजार करोड़ से अधिक का ऋण वितरण किये जाने का लक्ष्य रखा गया है.

जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह

इसमें मदद करने के लिए वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव एम नागराजू ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया है. इसके तहत राज्य सरकार के उन विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए कहा है जिनकी सहायता से ऋण वितरण किया जा सके. वहीं, दरभंगा में जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाने का भी आग्रह किया गया है. केंद्र से पत्र मिलने के  बाद वित्त विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में जुट गया है.

इससे पहले छपरा में हुआ था कार्यक्रम

इससे पहले बिहार में पांच मार्च को छपरा में क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण के जरिये 1349.52 करोड़ रुपये ऋण के रूप में 61 हजार 787 लाभार्थियों में वितरित किये गये थे. इसमें केंद्र सरकार की 9 योजनाएं, जिसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्टैंडअप इंडिया, एग्रिकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा पीएम स्वनिधि, जीविका जैसी योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >