कुशेश्वरस्थान में दिव्यांगों को मिली इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान प्रखंड मुख्यालय में 54 दिव्यांग लाभुकों के बीच सरकारी योजना के तहत इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. विधायक अतिरेक कुमार ने कार्यक्रम में लाभुकों को चाबी सौंपते हुए सरकार की दिव्यांग कल्याण योजनाओं की जानकारी दी.

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को 54 दिव्यांग लाभुकों के बीच इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में विधायक अतिरेक कुमार ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा आशीष कुमार, बीडीओ ललन कुमार चौधरी, प्रमुख हीरा प्रसाद सिंह, उप प्रमुख संतोष कुमार यादव तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में लाभुकों को चाबी सौंपकर ट्राई साइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

दिव्यांगों को सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अतिरेक कुमार ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. उन्होंने लाभुकों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की.

दोनों प्रखंडों के लाभुकों को मिला लाभ

बीडीओ ललन कुमार चौधरी ने बताया कि कुशेश्वरस्थान प्रखंड के 108 तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के 80 दिव्यांगों के ऑनलाइन आवेदन स्वीकृत हुए हैं. प्रथम चरण में कुशेश्वरस्थान के 30 तथा कुशेश्वरस्थान पूर्वी के 24 लाभुकों को विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई.

आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

अधिकारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांगजनों की दैनिक आवाजाही आसान होगी. इससे उन्हें रोजगार, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में सीओ राकेश सिंह यादव, बीईओ रौशन कुमार, सीडीपीओ मुन्नी कुमारी, जदयू अध्यक्ष राजकुमार राय, पूर्व मुखिया बादल सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मो. मुजीब, मुखिया राजीव कुमार झा, अविनाश कुमार, पप्पू मांझी, समिति सदस्य सुजीत कुमार राय, सरपंच प्रतिनिधि मो. जमाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और लाभुक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >