Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है. युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस युवती की तलाश के साथ-साथ पूरे मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके
24 जून से लापता है युवती
प्राथमिकी के अनुसार, युवती 24 जून की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी. परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.
इसके बाद युवती की मां ने जाले थाना पहुंचकर बेटी की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए आवेदन दिया.
सात लोगों पर लगाया आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाना क्षेत्र के चकमिल्की-दोघरा गांव निवासी मो. तुफैल उर्फ रेहान साह, वजीर साह, रौशन खातून सहित कुल सात लोगों ने सुनियोजित तरीके से युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए.
परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
आवेदन में युवती की मां ने आशंका जताई है कि उसकी पुत्री को किसी अवैध गतिविधि में शामिल किया जा सकता है. उन्होंने अन्य आशंकाएं भी व्यक्त की हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.
एसआई उमेश पांडे को सौंपी गई जांच
जाले थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एसआई उमेश पांडे को अनुसंधानकर्ता बनाया है.
पुलिस का कहना है कि युवती की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी
