दरभंगा: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कसेगा शिकंजा, पीएचसी प्रभारियों को मिली जांच की कमान

Darbhanga News: अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. सिविल सर्जन ने सभी पीएचसी प्रभारियों को जांच का जिम्मा सौंपा है. जिले में सिर्फ 154 केंद्रों के पास ही वैध लाइसेंस है. नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी. जानिए पूरी खबर…

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Darbhanga News: जिला में बिना रजिस्ट्रेशन और अवैध रूप से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है.सिविल सर्जन ने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे सेंटरों की सघन जांच करने का जिम्मा सौंपा है.जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले या बिना लाइसेंस के चल रहे केंद्रों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

महज 154 सेंटरों के पास है वैध लाइसेंस

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिला में सिर्फ 154 अल्ट्रासाउंड सेंटरों को ही वैध पंजीकरण मिला हुआ है.इसके बावजूद कई इलाकों में अवैध रूप से सेंटर चलाए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं.विभाग ने अब ऐसे फर्जी केंद्रों को चिह्नित कर बंद कराने की मुहिम शुरू कर दी है.सभी प्रभारियों को निर्देश है कि वे सेंटरों के निबंधन, प्रशिक्षित कर्मियों और मानकों की बारीकी से पड़ताल करें.

पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत होगी कड़ी कार्रवाई

अधिकारियों का कहना है कि भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने और पीसीपीएनडीटी एक्ट का कड़ाई से पालन कराने के लिए यह कदम उठाया गया है.नियमों की अनदेखी करने वाले सेंटरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे ऐसे संदिग्ध और अवैध सेंटरों की सूचना अधिकारियों को दें ताकि समय पर त्वरित कार्रवाई की जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >