दरभंगा : बकरीद को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, शांति व्यवस्था के लिए कई गांवों में निकाला फ्लैग मार्च

Darbhanga News: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में बकरीद को लेकर पुलिस ने पाली बाजार और ब्रह्मपुरा समेत कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने लोगों से भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. जानिए पूरी खबर…

Darbhanga News: जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से बुधवार को घनश्यामपुर थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

पाली बाजार से लेकर ब्रह्मपुरा तक पुलिस की धमक, सुरक्षा का भरोसा

थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में निकला यह फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के पाली बाजार, गनौन, पोहदी बेला और ब्रह्मपुरा गांव समेत कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा. फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे. इस मार्च के जरिए पुलिस ने आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और लोगों से आपसी भाईचारा व शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जनप्रतिनिधि भी रख रहे नजर

थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत थाने के दूरभाष नंबर पर सूचना दें. क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध लोग भी सभी गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं. पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में लगातार गश्ती व निगरानी की जा रही है.

घनश्यामपुर दरभंगा से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >