Darbhanga: शादी से पहले उजड़ा घर, गैस रिसाव से लगी भीषण आग, दो घर राख

Darbhanga News: दरभंगा के तेनुआ गांव में गैस सिलेंडर रिसाव से आग लगने की खबर सामने आई है. अगलगी में दो घर जलकर राख हो गए हैं. घटना में ससुर और दामाद बुरी तरह झुलस गए हैं. अगले कुछ दिनों में घर में बेटे की शादी थी. शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Darbhanga News: दरभंगा के गौड़ाबौराम इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं. गैस सिलेंडर से हुए रिसाव ने ऐसा कहर बरपाया कि दो घर जलकर राख हो गए और परिवार के लोग घायल हो गए. घटना बगरासी पंचायत के तेनुआ गांव की है. सोमवार सुबह घर में चाय बनाने के दौरान जैसे ही गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगाकर माचिस जलाई गई, अचानक गैस ने आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया.

ससुर-दामाद बुरी तरह झुलसे

इस हादसे में घर के मुखिया सुरेंद्र राम और उनके दामाद ललित राम बुरी तरह झुलस गए. दोनों को पहले बिरौल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

शादी का सामान जलकर राख

सबसे दर्दनाक बात यह है कि सुरेंद्र राम के बेटे की शादी 30 अप्रैल को होनी थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस आग ने सब कुछ खत्म कर दिया. घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. फिलहाल बड़गांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढे़ं: दरभंगा: प्रेम विवाह के 6 माह बाद विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, ससुराल वाले फरार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >