Darbhanga Muharram Electricity: दरभंगा शहर के लोगों के लिए जरूरी खबर है. मुहर्रम के जुलूस को लेकर शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजली विभाग ने अलग-अलग फीडरों से होने वाली विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है.
सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल (शहरी) ने बताया कि मुहर्रम जुलूस के दौरान किसी तरह की दुर्घटना से बचने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जुलूस मार्ग से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी. अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का समय भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है.
यह भी पढे़ं: Motihari CO Transfer: एक ही जिले में ऐसा तबादला पहले नहीं देखा! सिर्फ 7 KM दूर भेजे गए अधिकारी
इन फीडरों में रहेगी बिजली कटौती
डीएमसीएच विद्युत शक्ति उपकेंद्र के फीडर संख्या-3 और 4 में शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक, फीडर संख्या-5 में शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक, फीडर संख्या-6 में शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक तथा फीडर संख्या-2 में शाम 6 बजे से रात 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
एमएल एकेडमी, जीएन गंज और मिर्जा खां तालाब फीडर में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक बिजली नहीं रहेगी. वहीं शहरी विद्युत शक्ति उपकेंद्र के राम जानकी, गुलोबाड़ा, मदारपुर और दोनार फीडर में शाम 6 बजे से रात 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी.
इन इलाकों में भी रहेगा असर
पशुपालन विद्युत शक्ति उपकेंद्र के सदर और गैस गोदाम फीडर में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी. मेसा विद्युत शक्ति उपकेंद्र के टावर, इमरजेंसी, स्टेशन और सीएम साइंस फीडर में शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
पंडासराय विद्युत शक्ति उपकेंद्र के जनरल और बलभद्रपुर फीडर में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक तथा रेलवे फीडर में शाम 4 बजे से 6 बजे तक बिजली नहीं रहेगी.
इसके अलावा जेल विद्युत शक्ति उपकेंद्र के सैदनगर, रूरल और एकमी फीडर, नाका-1 उपकेंद्र के बाजार समिति फीडर तथा बेला विद्युत शक्ति उपकेंद्र के कटहलबाड़ी, शिवधारा और इमरजेंसी फीडर में भी शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. नाका-1 के हाईवे फीडर में शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक बिजली बंद रहेगी.
यह भी पढ़ें: 14 दमकल, 40 फायरकर्मी और 9 घंटे की जंग के बाद बुझी आग, एक चिंगारी ने कबाड़ गोदाम को किया राख
लोगों से सहयोग की अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें. जुलूस समाप्त होने और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.
दरभंगा से सतीश कुमार की रिपोर्ट
