Darbhanga Mandi Bhav: आज दरभंगा में क्या हैं राशन पानी के दाम? घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी सूची

Darbhanga Mandi Bhav: दरभंगा मंडी भाव: बुधवार (27 मई) को शिवधारा बाजार समिति में कतरनी चावल, सरसों तेल, आटा, आलू-प्याज और सभी प्रमुख दालों के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं. बाजार जाने से पहले देखें पूरी किराना लिस्ट.

Darbhanga Mandi Bhav: दरभंगा जिले के उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए बुधवार, 27 मई का ताजा मंडी भाव जारी कर दिया गया है. शहर की प्रमुख शिवधारा बाजार समिति में आज अनाज, दाल, चावल, खाद्य तेल और सब्जियों (आलू-प्याज) की कीमतों की स्थिति स्पष्ट हो गई है. अगर आप आज राशन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यहां आज की लेटेस्ट रेट लिस्ट जरूर चेक कर लें, जिससे आपको अपना बजट तय करने में मदद मिलेगी.

यहाँ पढ़ें दरभंगा (शिवधारा) मंडी की आज की पूरी विस्तृत सूची:

1. अनाज और तिलहन के थोक भाव (प्रति क्विंटल)

बाजार समिति में आज गेहूं, मक्का, धान और सरसों की थोक कीमतें इस प्रकार दर्ज की गई हैं:

सामग्री का नामथोक भाव (प्रति क्विंटल)
गेहूं₹2515
मक्का₹1959 से ₹2065
धान₹1815 से ₹2025
मसूर₹9018 से ₹9045
सरसों₹9007 से ₹9045

2. चावल, आटा और अन्य सामग्री (प्रति किलो)

चावल और आटे की खुदरा और थोक कीमतों की स्थिति आज बाजार में कुछ इस तरह है:

सामग्री का नामभाव (प्रति किलो)
बासमती चावल₹130 से ₹155
कतरनी चावल₹70 से ₹99
मंसूरी चावल₹52 से ₹62
उसना चावल₹49 से ₹75
आटा₹40
सूजी/मैदा₹48
चूड़ा₹45 से ₹115

3. दालों के ताजा भाव (प्रति किलो)

रसोई के बजट को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली दालों के रेट आज शिवधारा मंडी में इस प्रकार हैं:

दाल का नामभाव (प्रति किलो)
अरहर दाल₹85 से ₹130
मूंग दाल₹128
चना दाल₹87
मसूर दाल₹88
केरैया दाल₹77

4. खाद्य तेल और सब्जियों के भाव

रसोई में इस्तेमाल होने वाले तेल और रोजमर्रा की सब्जियों (आलू-प्याज) की कीमतें आज इस प्रकार हैं:

सामग्री का नामभाव
ब्रांडेड सरसों तेल₹170 से ₹200 (प्रति किलो/लीटर)
रिफाइंड तेल₹160 (प्रति लीटर)
आलू₹15 से ₹25 (प्रति किलो)
प्याज₹22 से ₹27 (प्रति किलो)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >