दरभंगा: जाले में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दोनों ओर से केस दर्ज

दरभंगा के मलिकपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पढ़ें पूरी खबर...

Darbhanga News: दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र स्थित कछुआ पंचायत के मलिकपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जमीन विवाद में बढ़ा तनाव

एक पक्ष की पुनीता देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 14 मई की रात करीब आठ बजे जमीन विवाद को लेकर पूछताछ करने पर राधेश्याम शर्मा, उनकी पत्नी पुनम देवी तथा पुत्र सोनू शर्मा, मोनू शर्मा, चांदनी कुमारी और दुर्गा कुमारी ने हमला कर दिया.

आरोप है कि कुल्हाड़ी, लोहे के रॉड, ग्रांसा और ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया. बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र राजा कुमार, दीपक कुमार और रुपेश शर्मा के साथ भी मारपीट की गई.

दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

दूसरे पक्ष के राधेश्याम शर्मा ने भी थाना में आवेदन देकर रुपेश शर्मा, रोहित शर्मा, रविंद्र शर्मा, राजा कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, पुनीता देवी और सावित्री देवी पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि आरोपित बसूला, ग्रांसा, तलवार और लोहे के रॉड लेकर पहुंचे और मारपीट की, जिसमें वे, उनकी पत्नी और बच्चे घायल हो गए.

पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच एसआई भरत कुमार को सौंपी गई है.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राधेश्याम शर्मा के पुत्र सोनू शर्मा को हिरासत में लेकर 16 मई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले की जांच जारी है.

जाले-दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >