अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने चिकित्सक और व्यवसायी को किया सम्मानित

Darbhanga Kayastha Mahasabha: दरभंगा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए डॉ. गौरी शंकर लाल और व्यवसायी पवन कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया. समारोह में कई पदाधिकारी मौजूद रहे.

Darbhanga Kayastha Mahasabha: दरभंगा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. टाउन हॉल में हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने के लिए चिकित्सक डॉ. गौरी शंकर लाल और व्यवसायी पवन कुमार श्रीवास्तव को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

समाज की भागीदारी से संगठन होता है मजबूत

समारोह के दौरान महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत और प्रभावी बनता है. उन्होंने सम्मानित अतिथियों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी समाजहित के कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई.

समाज के उत्थान के लिए सहयोग का भरोसा

सम्मानित अतिथियों ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज के उत्थान और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सहयोग देने का भरोसा दिलाया.

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विनोद लाल कर्ण, प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ सिन्हा, जिला संगठन मंत्री नीरज कुमार कर्ण, महिला मोर्चा की अनीता आनंद, हीरा कुमार दास सहित महासभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >