Darbhanga: जाले में पुलिस का वाहन जांच अभियान, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेलमेट पर कार्रवाई

बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर पुलिस सख्त… जाले में चला अभियान, वसूला जुर्माना…

Darbhanga News: जाले थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यह अभियान थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में विभिन्न प्रमुख सड़कों पर चलाया गया.

बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई

अभियान के दौरान पुलिस ने खास तौर पर ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की जांच की. नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया.

10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया

थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि अब तक इस अभियान के तहत कुल 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

वाहन चालकों से नियम पालन की अपील

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

जाले, दरभंगा से केशवेंद्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >