विशनपुर चौक पर हथियार लहराने की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने युवक को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा

विशनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. युवक को सार्वजनिक भवन के पास से पकड़ा गया, जहां वह हथियार लहरा रहा था.

दरभंगा: हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर थाना क्षेत्र में विशनपुर चौक स्थित सार्वजनिक भवन के नजदीक रविवार की अहले सुबह पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सरेआम हथियार लहरा रहा है.

घेराबंदी कर पुलिस ने युवक को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि विशनपुर चौक स्थित सामुदायिक भवन के आसपास एक युवक हथियार के साथ मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की.

तलाशी के दौरान विशनपुर निवासी रामप्रीत सहनी के पुत्र सुमीत कुमार के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गयी. पुलिस ने युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

हथियार कहां से आया, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद देसी पिस्टल को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक के पास हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.

थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने और अपराध की आशंका वाले तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवक की गिरफ्तारी इस अभियान में मददगार साबित होगी.

यह भी पढ़ें

बिरौल में एयरटेल टावर स्मैक केस का मुख्य आरोपित दीपू कामति गिरफ्तार, सहरसा तक जुड़े तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणविजय शांडिल्य

रणविजय शांडिल्य वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये ग्राउंड जीरो से घटना-दुर्घटना, अपराध और राजनीति से जुड़ी खबरों पर तीखी नजर रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >