दरभंगा : घनश्यामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है.


दरभंगा. दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. लड़की के पिता ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार 24 अप्रैल की रात 7:30 बजे लड़की अपने घर से शौच करने निकली थी. रात 9 बजे तक वापस नहीं लौटी तब परिवार के लोगों ने खोजना शुरू किया. पिता ने आवेदन में बताया है कि काफी खोजबीन करने पर पता चला की लड़की को गांव का ही एक लड़का मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया है. 25 अप्रेल की सुबह 9 बजे में आरोपी लड़के के दादा ने उनकी पुत्री को बेहोशी की हालत में सौंप दिया. इस संबंध में पीड़िता के पिता ने एसडीपीओ, एसएसपी और डीआईजी को भी आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >