दरभंगा में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 4.96 लाख रुपये

Darbhanga Cyber Fraud: दरभंगा में साइबर अपराधियों ने एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी के पेंशन खाते से 4.96 लाख रुपये उड़ा लिए. पीड़ित ने 1930 हेल्पलाइन और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Darbhanga Cyber Fraud: दरभंगा में साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी को निशाना बनाते हुए उनके पेंशन बैंक खाते से 4 लाख 96 हजार रुपये निकाल लिए. रुपये कटने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और इसके बाद साइबर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया.

पीड़ित की पहचान अर्जुन प्रसाद के रूप में हुई है. वह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी, दिग्घी पश्चिम के रहने वाले हैं. शिकायत के अनुसार, 4 जुलाई की शाम करीब पांच बजे उनके पेंशन खाते से अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 4.96 लाख रुपये निकाल लिए गए.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

खाते से रकम कटने का मैसेज आते ही कराया शिकायत

अर्जुन प्रसाद ने बताया कि मोबाइल पर खाते से रुपये कटने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पूरे मामले की लिखित शिकायत दरभंगा साइबर थाना में भी दी.

पीड़ित ने पुलिस से साइबर ठगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और खाते से निकाली गई राशि वापस दिलाने की मांग की है.

जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस

पुलिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बैंक ट्रांजेक्शन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

पीड़ित की ओर से 1930 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत का कंप्लेंट नंबर 30507260083840 है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

साइबर ठगी से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
  • ओटीपी, सीवीवी, यूपीआई पिन या बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें.
  • खाते से संदिग्ध ट्रांजेक्शन होते ही तुरंत बैंक और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें.
  • साइबर अपराध की शिकायत जितनी जल्दी दर्ज होगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी अधिक रहती है.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar raushan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >