दरभंगा: बारात की खुशियां मातम में बदलीं, टेंपो से भिड़ी बाइक, मौत

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र के खानपुर ढलान पर बारात तीन युवक सवार एक बाइक की टेंपो से आमने सामने की टक्कर हो गयी है. हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. वहीं एक की मौत हो गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल कोठीपुल-सहरसा गंडोल मुख्य पथ स्थित खानपुर ढलान के पास मंगलवार दोपहर टेम्पू और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में टेम्पू चालक और बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक की मौत हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया.

बारात में जा रहे थे तीनों युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. घायल युवकों की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा गांव निवासी मो. इमरान (18), मो. जमील (22) और मो. शमशेर (17) के रूप में हुई है. बताया गया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर बड़गांव थाना क्षेत्र के मनसारा गांव बारात में जा रहे थे.

टेम्पू चालक को डीएमसीएच किया गया रेफर

हादसे में घायल टेम्पू चालक की पहचान दरभंगा जिले के बेलादुल्ला लालबाग निवासी 67 वर्षीय राम बाबू यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने टेम्पू में फंसे चालक को बाहर निकालकर अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं तीनों युवकों को सुपौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों के अनुसार सभी के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं.

पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए

हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाना ले गई. थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण प्रतीत हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >