कल से दिवाकालीन होगा दरभंगा व्यवहार न्यायालय

कल से दिवाकालीन होगा दरभंगा व्यवहार न्यायालय

दरभंगा. दरभंगा व्यवहार न्यायालय सोमवार से दिवाकालीन हो जायेगा. न्यायालय के कार्यालय का काम सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा. सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक फिजिकल कोर्ट व दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से न्यायिक कार्य निष्पादित किये जायेंगे.

दरभंगा बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार सिंह ने उक्त आशय के संबंध में आदेश निर्गत कर दिया है. आदेश के अनुसार दोपहर एक बजे तक अधिवक्ता न्यायालय में सदेह उपस्थित होकर न्यायिक कार्य करेंगे. वर्चुअल कोर्ट में अधिवक्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालीय कार्य करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >