Darbhanga News: पीएनजी ऑनलाइन ग्राहक पंजीकरण की शुरूआत करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना दरभंगा

Darbhanga News:पीएनजी ऑनलाइन ग्राहक पंजीकरण प्रणाली की शुरूआत करने वाला बिहार का पहला जिला दरभंगा बुधवार को बन गया.

Darbhanga News: दरभंगा. पीएनजी ऑनलाइन ग्राहक पंजीकरण प्रणाली की शुरूआत करने वाला बिहार का पहला जिला दरभंगा बुधवार को बन गया. सांसद गोपालजी ठाकुर ने बीपीसीएल की 50वीं वर्षगांठ पर इसकी शुरूआत की. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत पेट्रौलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा हर घर गैस पाइप लाइन योजना के लिए शहर के अलावा बहेड़ी, बेनीपुर सहित अन्य स्थानों पर पहले से स्वीकृति स्थलों पर पाइप बिछाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. अब ग्रामीण इलाकों में भी इसके लिए शीघ्र पहल शुरू की जायेगी. ठाकुर ने कहा कि दरभंगा बिहार का पहला जिला है, जहां गैस पाइप लाइन येाजना में ग्राहकों को कनेक्शन लेने तथा बुकिंग करने के लिए ऑनलाइन ग्राहक पंजीकरण प्रणाली की शुरूआत कर दी गयी है. इससे दरभंगा पहला जियोग्राफिकल एरिया बन गया है, जहां पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गयी है. अब आमजन घर बैठे आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं. सांसद ने बताया कि 120 किलोमीटर स्टील पाइप लाइन तथा 1200 किमी में एमडीपीइ पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. अभी तक गैस कनेक्शन के लिए एक लाख आवेदन के आलोक में 45 हजार 350 घरों में कनेक्शन का काम पूरा हो गया है. यह बड़ी उपलब्धि है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >