दरभंगा एयरपोर्ट को मिलेगा नया रूप, NOC मिलते ही शुरू हुआ काम, बनेगा बिहार का नया एविएशन हब

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर विकास कार्य एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है. जल संसाधन विभाग से बांध हटाने की एनओसी मिलने के बाद टर्मिनल विस्तार, कैट-2 लाइट, एप्रन और टैक्सी-वे जैसे अटके प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो गए हैं. नाइट लैंडिंग सहित कई सुविधाएं जल्द उपलब्ध होंगी.

Darbhanga Airport, अजय कुमार मिश्रा: दरभंगा हवाई अड्डा पर विकास कार्य एक बार फिर से तेजी पर है. लंबे समय से अटकी पड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर काम चालू कर दिया गया है. परिसर के विकास में बाधा बन रही जल संसाधन विभाग की बांध को लेकर एनओसी (No Objection Certificate) जारी कर दी है. इससे एयरपोर्ट के अंदर रुके सभी कार्य शुरू होंगे.

न्यू टर्मिनल बिल्डिंग, कैट टू लाइट, एप्रन, टैक्सी वे आदि कार्य की गति तेज कर दी गयी है. विदित हो कि आठ नवंबर 2020 को उड़ान योजना के तहत यहां से घरेलू उड़ान सेवा की शुरुआत की गयी थी. जानकारी के अनुसार टर्मिनल भवन विस्तार, नए एप्रन, टैक्सी-वे निर्माण और केट-टू लाइट इंस्टॉलेशन जैसे अहम काम बाधित थे.

जल संसाधन विभाग की ओर से हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बनाये गये अस्थायी बांध को हटाने की मंजूरी नहीं मिलने के कारण कई निर्माण रुक गया था. बांध के कारण रन-वे तथा आसपास के क्षेत्र में मशीनरी की आवाजाही बाधित थी. कई बड़े कार्यों की प्रगति लगभग ठप हो गयी थी.

नाइट लैंडिंग की सुविधा को लेकर लाइट इंस्टॉलेशन जरूरी

विभाग की ओर से बांध हटाने का एनओसी जारी होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी और निर्माण एजेंसियों ने साइट पर दोबारा काम शुरू कर दिया है. विशेष रूप से केट-टू लाइट सिस्टम का इंस्टालेशन एयरपोर्ट के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 900 मीटर में कैट टू लाइट लगानी है. अब तक महज 300 मीटर में ही काम हो सका है.

बाकी काम फिर से शुरू होने की बात कही जा रही है. विदित हो कि काम पूरा हो जाने पर विमानों के नाइट लैंडिंग की सुविधा मिल सकेगी. कम दृश्यता में भी फ्लाइट का संचालन संभव हो सकेगा. यह सुविधा दरभंगा को देश के प्रमुख हवाई अड्डों की श्रेणी में शामिल कर देगी.

सुचारू रूप से विमानों का हो सकेगा संचालन

विकास कार्य पूरा होने पर विमानों का सुचारू संचालन हो सकेगा. 54 एकड़ भूमि में नए टर्मिनल भवन बनने से यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने में बड़ी मदद मिलेगी. नये भवन में आधुनिक वेटिंग एरिया, चेक-इन काउंटर, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य यात्री सुविधाओं को अत्याधुनिक किया जायेगा.

एप्रन और टैक्सी-वे के विस्तार से विमान की पार्किंग क्षमता बढ़ेगी. फ्लाइट मूवमेंट और अधिक सुचारू होगा. एयरपोर्ट प्रबंधन का दावा है कि आने वाले समय में दरभंगा हवाई अड्डा, बिहार का बड़ा एविएशन हब बनकर उभरेगा.

डीएम कौशल कुमार ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट परिसर में बांध के कारण कई कार्य रुक गये थे. जल संसाधन विभाग की ओर से एनओसी मिल गया है. जल्द से जल्द बाकी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. खासकर कैट टू लाइट लगाने को लेकर विशेष निर्देश देते हुए समय से सभी काम पूरा करने को कहा गया है.

इसे भी पढ़ें: EOU Raid in Patna: बैंक कर्मी की राइस मिल पर EOU का छापा, 40 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >