तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, एक की मौत, चालक-खलासी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, सड़क जाम

Darbhanga Accident News: कुशेश्वरस्थान के कछुआ गांव में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे दो लोगों को रौंद दिया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट

Darbhanga Accident News: दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. कछुआ गांव के पास अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे दो लोगों को रौंद दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

कछुआ गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे कछुआ गांव निवासी राम बहादुर राय और राम कुमार मुखिया सड़क किनारे जा रहे थे. इसी दौरान बेर चौक से सिंधिया की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया.

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर बंगरहटा के पास ट्रक को पकड़ लिया.

अस्पताल में वृद्ध को मृत घोषित किया गया

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बेर चौक स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने 60 वर्षीय राम बहादुर राय को मृत घोषित कर दिया.

वहीं गंभीर रूप से घायल राम कुमार मुखिया को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

चालक और खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा कर चालक और खलासी को पकड़ लिया. दोनों को एक घर में बंद कर दिया गया था. बाद में पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

यह भी पढ़ें: गौतम कुंड में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, मलमास के बाद भी जारी आस्था

शव रखकर किया सड़क जाम

राम बहादुर राय की मौत से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. इससे बेर चौक-सिंधिया मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक व खलासी से पूछताछ की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा की व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >