Darbhanga news: नव वर्ष पर नवादा दुर्गा मंदिर में मां के दर्शन को दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़

Darbhanga news:नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए गुरुवार को क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा. धूप निकलने से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया.

Darbhanga news: बेनीपुर. नव वर्ष 2026 के स्वागत के लिए गुरुवार को क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा. धूप निकलने से उत्साहित लोगों ने जमकर जश्न मनाया. एक दिन पूर्व से ही जगह-जगह जारी नामधुन संकीर्तन का समापन हुआ. साथ ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालय व मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर लगी रही. प्रखंड के सिद्धपीठ नवादा दुर्गा मंदिर, पोहद्दी स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर, मझौड़ा चौक स्थित बाबा धनेश्वरनाथ मंदिर में नाम संकीर्तन के साथ-साथ अहले सुबह से पूजा के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा. लोग दिनभर घूम-घूमकर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की.

आधी रात से ही युवाओं की टोली करने लगी आतिशबाजी

दूसरी ओर आधी रात से ही युवाओं की टोली आतिशबाजी के साथ नव वर्ष के स्वागत में जुटी रही. अहले सुबह से मोबाइल के माध्यम से दूर-दराज में रहने वाले सगे-संबंधी, इष्ट मित्र को नव वर्ष की शुभकामना देने व लेने का सिलसिला जारी रहा. नव वर्ष पर मछली, मीट, चिकेन, मिठाई आदि की मांग चरम पर दिखी. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के चौक-चौराहों पर मछली, मीट, मुर्गे की दुकानें सजी रही. लोगों ने जमकर खरीदारी की.

सरकारी दफ्तरों में अघोषित छुट्टी का नजारा

सरकारी कार्यालय व बाजारों में चहल-पहल कम दिखी. सरकारी दफ्तरों में अघोषित छुट्टी का नजारा दिख रहा था. आम से खास तक नव वर्ष की जश्न में अहले सुबह से लेकर आधी रात तक सराबोर दिखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >