सदर. बीएमपी 13 के पास निर्माणाधीन सिक्स लेन पथ पर शनिवार की सुबह बुलेट सवार अपराधियों ने सब्जी लदे पिकअप वैन को लूट लिया. पीड़ित चालक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अपराधियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लूटी गई पिकअप वैन बरामद कर ली. हालांकि लुटेरे मौके से फरार होने में कामयाब रहे. पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. चालक के अनुसार वह सुबह में सब्जी लदा पिकअप लेकर बाजार जा रहा था. जैसे ही वह बीएमपी के पास निर्माणाधीन सिक्स लेन पथ पर पहुंचा, तब ही बुलेट सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया. हथियार दिखाकर बदमाशों ने धमकाया और गाड़ी लेकर फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के इलाके में लगातार छापेमारी हो रही है. बताया कि प्रथम दृष्टया यह संगठित अपराधियों का काम लग रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
